ऐसे मैं मन बहलाता हूँ!कविता।। Harivansh Rai Bachchan।।

सोचा करता बैठ अकेले,
गत जीवन के सुख-दुख झेले,
दंशनकारी सुधियों से मैं उर के छाले सहलाता हूँ!
ऐसे मैं मन बहलाता हूँ!
नहीं खोजने जाता मरहम,
होकर अपने प्रति अति निर्मम,
उर के घावों को आँसू के खारे जल से नहलाता हूँ!
ऐसे मैं मन बहलाता हूँ!
आह निकल मुख से जाती है,
मानव की ही तो छाती है,
लाज नहीं मुझको देवों में यदि मैं दुर्बल कहलाता हूँ!
ऐसे मैं मन बहलाता हूँ!
✍हरिवंशराय बच्चन

Comments

Popular posts from this blog

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता। । Harivansh Rai Bachchan।। the super mazaa ।।

क्षण भर को क्यों प्यार किया था। कविता।। Harivansh Rai Bachchan।।

Top Best Apj Abdul Kalam quotes in Hindi.