अग्निपथ कविता।।हरिवंश राय बच्चन।।The Super Mazaa ।।

वृक्ष हों भले खड़े,
हों घने हों बड़े,
एक पत्र छाँह भी,
माँग मत, माँग मत, माँग मत,
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

तू न थकेगा कभी,
तू न रुकेगा कभी,
तू न मुड़ेगा कभी,
कर शपथ, कर शपथ, कर शपथ,
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

यह महान दृश्य है,
चल रहा मनुष्य है,
अश्रु श्वेत रक्त से,
लथपथ लथपथ लथपथ,
अग्निपथ अग्निपथ अग्निपथ।

     ✍हरिवंश राय बच्चन

Comments

Popular posts from this blog

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता। । Harivansh Rai Bachchan।। the super mazaa ।।

क्षण भर को क्यों प्यार किया था। कविता।। Harivansh Rai Bachchan।।

Top Best Apj Abdul Kalam quotes in Hindi.