Top Best Funny shayari in Hindi.

Top Best Funny shayari in Hindi.

1.चूल्हे पे रखा तवा गर्म है;
वाह-वाह;
चूल्हे पे रखा तवा गर्म है;
आज कल की लड़कियों से ज़्यादा तो लड़कों में शर्म है!

2.तेरी गलतियों को माफ़ कौन करता;
मैं ना रहता तो तुझसे इन्साफ कौन करता;
शुक्र है खुदा ने सलामत रखा मेरे दोस्त को;
वरना मेरी शादी में जूठी प्लेटें साफ़ कौन करता!

3.सितम ढाने की हद होती है;
पास ना आने की रूठ जाने की हद होती है;
एक SMS तो कर दे जालिम;
पैसे बचाने की भी हद होती है!

4.आज तुम पे आंसुओं की बरसात होगी;
फिर वही कड़कती रात होगी;
SMS ना करके तूने दिल दुखाया है मेरा;
जा तेरे बदन में खुजली सारी रात होगी!

5.नींद आती है तो एक ख्वाब आता है;
ख्वाब में इक लड़की आती है, और पीछे उसका बाप आता है;
फिर क्या, फिर ना नींद आती है ना ख्वाब आता है!

6 .तेरे बारे में सोचा तो मुझे एक ख्याल आया;
तुझे मैंने दोस्त बना के ज़िन्दगी में क्या पाया;
बाकी बातों को तो तू मार गोली;
पहले ये बता तूने पड़ोस वाली आइटम को कैसे पटाया!

7.प्यार का गीत गायेंगे हम;
तुझसे मोहब्बत निभायेंगे हम;
जो तूने कबूल कर लिया प्यार मेरा तो ठीक;
वरना किसी और हसीना को पटायेंगे हम!

8.हम दुआ करते हैं खुदा से;
कि वो आप जैसा दोस्त और ना बनाए;
एक कार्टून जैसी चीज़ जो हमारे पास है;
कहीं वो भी कॉमन ना हो जाए!

9.मैंने चाहा तुझे अबला समझ कर;
मैंने चाहा तुझे अबला समझ कर;
तेरे बाप ने पीट दिया मुझे तबला समझ कर।

10.वो कहती थी कि मैं तुम्हारी जिन्दगी को जन्नत;
बना दूंगी, बनानी तो उसे मैगी भी नहीं आती थी;
लेकिन मैडम का आत्मविश्वास तो देखो।

11.पानी आने की बात करते हो;
दिल जलाने की बात करते हो;
चार दिन से मुंह नहीं धोया;
तुम नहाने की बात करते हो।

12.बारिश का मौसम बहुत तडपता है;
उनकी याद हैं जिन्हें दिल चाहता है;
लेकिन वो आए भी तो कैसे;
ना उनके पास रैन कोट है और ना छाता है।

13.कोई आँखों से बात कर लेता है;
कोई आँखों में बात कर लेता है;
बडा मुश्किल होता हैं जवाब देना यारों;
जब कोई इंग्लिश में बात कर लेता है।

14.अर्ज़ किया है..
लड़की रो रो के लड़के से कह रही है..
वाह! वाह!!
लड़की रो रो के लड़के से कह रही है..
हाथ छोड़ दे कमीने नाक बह रही है।

15.एक शराबी की दास्तां...

सोच रहा हूँ दारू छोड़ दूं;
पर, किसके सहारे छोडू?
सभी कमीने है साले, पी जायंगे।

16.अर्ज किया है,
ए सुनामी जरुरत नहीं तेरी इन;
खौफ़नाक लहरों की;
जिंदगी में खौफ़ लाने के लिए;
तो घरवाली ही काफी है।

17.बहुत खूबसूरत हो तुम;
खुद को दुनिया की बुरी नज़रों से बचाया करो;
सिर्फ आँखों में काजल ही काफी नहीं;
गले में नींबू, मिर्च और चप्पल भी लटकाया करो।

18.दिल दो किसी एक को;
वो भी किसी नेक को;
जब तक मिल ना जाए कोई;
ट्राई करते रहो हर एक को।

19.पानी में विस्की मिलाओ तो नशा चढ़ता है;
पानी में रम मिलाओ तो नशा चढ़ता है;
पानी में ब्रेंड़ी मिलाओ तो नशा चढ़ता है;
साला पानी में ही कुछ गड़बड़ है।

20.कोई तो बुक ऐसी मिलती जिस पे दिल लुटा देते;
हर सब्जेक्ट ने दिमाग़ खाया किसी एक को निपटा देते;
अब सेलेबस देख कर ये सोचते हैं कि;
एक महीना ओर होता तो दुनिया हिला देते।

21.चेतावनी
अगर आपको कोई अनजान पार्सल मिले;
तो उसे ना खोलें उसमें मेरी फोटो हो सकती है;
और आपकी ज़रा सी लपरवाही आपको;
मेरा दीवाना बना सकती है।

22.उम्र की राह में जज्बात बदल जाते है;
वक़्त की आंधी में हालात बदल जाते है;
सोचता हूँ कि काम कर-कर के रिकॉर्ड तोड़ दूँ;
पर ऑफिस आते आते ख़यालात बदल जाते है।

23.कितना शरीफ शख्श है;
पत्नी पे फ़िदा है;
उस पे ये कमाल है कि;
अपनी पे फ़िदा है।

24.मोहब्बत का सफर लंबा हुआ;
तो क्या हुआ, थोड़ा तुम चलो;
थोड़ा हम चले, थोड़ा तुम चलो;
थोड़ा हम चले, फिर रिक्शा कर लेंगे।

25.वो मंदिर भी जाता है और मस्जिद भी:
परेशान पति का, कोई मज़हब नहीं होता।

26.वो ज़हर देकर मारते तो दुनिया की नज़र में आ जाते;
अंदाजे कत्ल तो देखो मोहब्बत करके हमसे शादी ही कर ली।

27.किस किस का नाम लें, अपनी बरबादी मेँ;
बहुत लोग आये थे दुआयेँ देने शादी मेँ!

28.न वफ़ा का ज़िक्र होगा;
न वफ़ा की बात होगी;
अब मोहब्बत जिस से भी होगी;
राखी के बाद होगी।

29.हीर रो-रो कर रांझे से कह रही है;
हीर रो-रो कर रांझे से कह रही है;
.
.
.
.
.
हाथ छोड़ कमीने मेरी नाक बह रही है।

30.तेरे ग़म में तड़प कर मर जायेंगे;
मर गए तो तेरा नाम ले जायेंगे;
रिश्वत देकर तुझे भी बुलायेंगे;
तुम ऊपर आओगे तो साथ बैठकर कुरकुरे खायेंगे।

31.धन से बेशक गरीब रहो पर दिल से रहना धनवान;
अक्सर झोपडी पे लिखा होता है सुस्वागतम;
और महल वाले लिखते है कुत्ते से सावधान।

32.मेरे इश्क की बोलिंग ने उसके दिल की विकेट बहुत उम्दा तरीके से गिराई;
तकदीर ऐसी हमारी, अंपायर उसका बाप निकला, जिसने ऊँगली नहीं उठाई!

33.अर्ज़ किया है:
वो कहती अपने भाइयों से, मेरे आशिक़ को यूँ ना पीटो;
ज़रा गौर फरमाइये:
वो कहती अपने भाइयों से, मेरे आशिक़ को यूँ ना पीटो;
बड़ा ज़िद्दी है ये कमीना, पहले कुत्ते की तरह घसीटो।

दोस्तो आपको यह पोस्ट कैसा लगा कमेंट करके बताये और पोस्ट अच्छा लगा तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करें।

मिलते हैं एक नए पोस्ट में ।

धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता। । Harivansh Rai Bachchan।। the super mazaa ।।

क्षण भर को क्यों प्यार किया था। कविता।। Harivansh Rai Bachchan।।

Top Best Apj Abdul Kalam quotes in Hindi.